भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनोविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बीए प्रथम वर्ष की 18 और 19 फरवरी को, बीए तृतीय वर्ष की 26 और 27 फरवरी को और बीए द्वितीय वर्ष की दो और तीन मार्च को मनोविज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि मनोविज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा की सूचना नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। उन्होंने छात्राओं से कहा है कि वे मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता से तुरंत संपर्क कर लें। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूटती है तो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी।