फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली चोरी रोकने को कनेक्शन हटाने गई टीम को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 28 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। मझगईं थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मापुर में बिजली चोरी रोकने को कनेक्शन हटाने गई टीम पर उपभोक्ता ने हमला कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से उपभोक्ता का बकाया बिल जमा कराया गया।
विज्ञापन

धर्मापुर निवासी उमेश सिंह ने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इस कारण विभागीय टीम ने 26 अगस्त को उनका कनेक्शन काट दिया था। आरोप है कि उसी रात उपभोक्ता के परिवार ने चोरी-छिपे दोबारा से तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इसकी जानकारी होने पर टीम कनेक्शन हटाने पहुंची। इसपर उपभोक्ता पक्ष भड़क गया और हंगामा खड़ा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिलाओं को आगे करके उमेश सिंह की पत्नी ने लाइनमैन को लाठी-डंडों से पीटा और गालियां दीं। विभागीय टीम कुछ देर तक सहम गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बिजली विभाग के जेई सुभाष कुमार ने कहा, लाइनमैन पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि बाद में बकाया भुगतान करके मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें