फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम से मारपीट

Thu, 17 Sep 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की नई बस्ती में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत निगम की टीम से मारपीट का आरोप लगा है। टीम के सदस्यों से गालीगलौज कर उन्हें छत से फेंकने की धमकी देने का भी आरोप है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे टीजी-टू मिथिलेश निषाद और संविदा कर्मियों विवेक कुमार व अनूप कुमार के साथ बिजली चोरी की सूचना पर बस स्टैंड के सामने नई बस्ती पहुंचे थे। टीम एक उपभोक्ता के परिसर का निरीक्षण कर रही थी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान नबील खान उर्फ सोनू, अदनान, अर्सलान और कुछ अज्ञात लोग छत से उतरकर नीचे आए और टीम से गालीगलौज व मारपीट करने लगे। कर्मचारियों को छत से फेंकने की धमकी दी गई और उन्हें जबरन छत पर ले जाने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने टीम के खिलाफ घर में घुसने, चोरी और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर विद्युत टीम ने पुलिस को सूचना दी। अवर अभियंता ने नबील खान, अदनान और अर्सलान के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें