स्पोर्टस स्टेडियम लालपुर में मौजूद हैंडबॉल टीम। संवाद
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में बालक वर्ग की जूनियर अंडर-19 मंडलीय हैंडबॉल चैंपियनशिप होने जा रही है। 15 जुलाई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रविवार को टीम लखनऊ रवाना हो गई।
जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव शारिफ तारा ने बताया कि हैंडबॉल टीम का चयन स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में इंटरनेशनल कोच हैंडबॉल व उपक्रीड़ा अधिकारी मो.इरफान ने किया। टीम में खिलाड़ी विशाल कुमार (कप्तान), आयुष वर्मा (उप कप्तान), आहान मिश्रा, आलोक वर्मा, प्रतीक तिवारी, शुशांत, आदित्य सिंह, आयुष्मान, रेवी कश्यप, विवान वर्मा, अभिनव, विभू पांडेय और साथ में कोच रमेश वर्मा व टीम मैनेजर आदिल रजा जिमी को भेजा गया है। टीम रवाना करते समय जिला ओलंपिक एसोसिएशन के रमेश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, विपनेश मिश्रा, विवेक पुरी, काजी, अरुण कुमार, योगेश आदि मौजूद रहे।