फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लालपुर स्टेडियम में तरणताल तैयार, मई से तैराकी सीखने का मिलेगा मौका

Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनकर तैयार स्विमिंग पूल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तैराकी सीखने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लालपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले साल से बन रहा आधुनिक तरणताल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसे जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल इसके हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई माह से यहां तैराकी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जिससे युवाओं और खेल प्रेमियों को तैराकी सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

तरणताल के संचालन से पहले टेक्निकल कमेटी का गठन किया गया है, जो निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद इसे औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
यहां तैराकी सीखने आने वालों के लिए फीस का निर्धारण भी कर लिया गया है। पहले महीने के लिए करीब 1500 रुपये शुल्क प्रस्तावित है, जबकि इसके बाद प्रति माह 500 रुपये देने होंगे। पहले महीने के शुल्क में एक हजार रुपये पंजीकरण के हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से तरणताल पूरी तरह बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि कोच भी मई के पहले सप्ताह में आ जाएंगे। सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण रिपोर्ट मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा, जिससे शहर के लोगों को जल्द ही तैराकी सीखने और अभ्यास करने की सुविधा मिल सकेगी।

तरणताल शुरू होने से न केवल युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि जिले में तैराकी जैसे खेल को भी नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। खासकर गर्मी के मौसम में यह सुविधा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें