फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइज क्लब ने दी हारर क्लब को मात

Fri, 19 Jun 2015 07:14 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सनराइज क्लब ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पर हो रहे डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच डीबीएस क्लब और खालसा क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें डीबीएस क्लब ने टॉस जीतकर खालसा क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खालसा क्लब ने 12 ओवर में मात्र 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीबीएस क्लब ने बिना विकेट गवाए सात ओवर में रवि के 54 और अभिषेक के 24 रनों की मदद से 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। रवि मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच हारर क्लब और सनराइज क्लब के मध्य खेला गया। हारर क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। सनराइज ने बल्लेबाजी कर कप्तान अमित लाम्बा के 55 रनाें की बदौलत 126 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हारर क्लब ने नौ विकेट खोकर 12 ओवर में मात्र 81 रन बनाए जिससे सनराइज क्लब को जीत का सेहरा दिया गया। अमित लाम्बा मैन आफ द मैच रहे। सुबह के मैचों में दोनों विजेता टीमों डीवीएस क्लब और सनराइज के बीच हुए मुकाबले में सनराइज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत के 70 रनों की बदौलत 141 रन बनाए जबकि डीबीएस की टीम 115 रनों पर ही सिमट गई जिससे सनराइज क्लब ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर दिया है। मैच अम्पायर मंदीप सिंह, अजय, शिवम, शिवांसु और स्कोरर अर्पित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें