फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूप ऐसी कि सड़कें भी सूनी पड़ गईं

Fri, 19 Jun 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में लू से बचने के लिए कुछ इस तरह निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवा के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर चलते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी। सबसे ज्यादा दिक्कत मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को हुई। कई जगह लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन

दोपहर में बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम रही। वहीं गन्ने का रस, लस्सी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जिले में लू का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें