क्षेत्र के ग्राम करौंहा में लेखपाल मोहनलाल से हुई मारपीट के विरोध में लेखपाल संघ ने तहसील सभागार में बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। लेखपालों ने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लेखपालों ने पुलिस पर पक्षपात करने का लगाया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, लालचंद यादव, सुधीर वर्मा, विजय वर्मा, मोहनलाल, अजयपाल, सर्वेश मिश्रा, आशीष रस्तोगी, वेद प्रकाश जायसवाल, पंकज गोयल, शैलेश सिंह, भगौती शुक्ला, हफीज अहमद और अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग शमिल रहे।