फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जलने लगी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, सड़कों पर फैला उजियारा

Fri, 06 Feb 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर बंद पड़ी स्ट्रील लाइट जलने लगी। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाईवे, ओवरब्रिज और शहर की सड़कों की बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें जलने लगीं, जिससे सड़कों पर उजियारा फैल गया। सीडीओ अभिषेक कुमार की सख्ती के बाद विभागीय अफसरों ने तुरंत लाइटों को दुरुस्त कराया। अब हाईवे और सड़कों पर बेहतर रोशनी होने से हादसों का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार रात सीडीओ ने राजापुर-छाउछ आरओबी से लालपुर तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया, तो कई लाइटें बंद मिलीं। हाईवे पर अंधेरा देख सीडीओ ने एनएच अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत लाइट चालू कराने के आदेश दिए। अगले दिन ही सभी लाइटें दुरुस्त कर दी गईं। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब किसी भी सड़क, हाइवे या ओवरब्रिज पर अंधेरा पाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें