फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़कों से मंदिरों तक बही आस्था की धारा

Tue, 23 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फायर स्टेशन के बाहर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद बांटतीं एसपी डॉ. ख्यात
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। हनुमान मंदिरों में सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना, दर्शन और सुंदरकांड पाठ का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शहर में जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सीएमएस अमित गुप्ता समेत चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। फायर स्टेशन परिसर में पुलिस विभाग की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडिशनल एसपी पवन गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। वन विभाग में भी अधिकारियों की मौजूदगी में भंडारे का आयोजन हुआ। शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, शिकंजी समेत विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया।
अलीगंज स्थित हनुमत धाम में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। रजागंज के हनुमान मंदिर में राहगीरों के लिए शीतल शर्बत की शबील लगाई गई। सुंदरकांड पाठ के बाद दोपहर में भंडारे का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पसगवां क्षेत्र में बरखेरियाजाट, पसगवां, सुखवसा, पांडेवारी, बरवर और मकसूदपुर सहित दर्जनों स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारों में सब्जी-पूड़ी, छोला-चावल, रसगुल्ला और शर्बत का वितरण किया गया।
बिजुआ क्षेत्र में भी ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर कई स्थानों पर भंडारे हुए और शीतल शर्बत वितरित किया गया। गुलरिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों को पानी पिलाकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। पड़रिया तुला स्थित यूएस फिलिंग स्टेशन पर अचल मिश्र ''पाले'' ने भंडारे का आयोजन किया।
धौरहरा क्षेत्र के ढखेरवा चौराहा स्थित वर्मा फ्यूल सेंटर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने श्रीसुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा और प्रसाद वितरण कराया। इसके अलावा धौरहरा, कफारा, रमियाबेहड़, खमरिया और ईसानगर में भी भंडारों का आयोजन किया गया। शारदा नगर के बालाजी मंदिर और सेमरिया की हनुमान गढ़ी में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया।

फायर स्टेशन के बाहर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद बांटतीं एसपी डॉ. ख्यात

फायर स्टेशन के बाहर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद बांटतीं एसपी डॉ. ख्यात

फायर स्टेशन के बाहर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद बांटतीं एसपी डॉ. ख्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें