फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर तो मिला, पर जगह के विवाद में अटका

Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बे में क्षमता से अधिक लोड और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए बिजली निगम ने नया ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत किया है, लेकिन जगह के विवाद के कारण अभी तक इसे स्थापित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) के अध्यक्ष इस्तियाक अहमद खान, महामंत्री कुलदीप बरार, संरक्षक ओम प्रकाश मद्देशिया समेत अन्य लोगों ने एक्सईएन (पलिया) को ज्ञापन देकर दो अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने और रोस्टिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी।
लगातार प्रयासों के बाद 250 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हुआ। अवर अभियंता पवन कुमार चंद ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर मस्जिद मार्ग पर लगाया जाना है, लेकिन कुछ लोगों ने जगह को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है, जिससे स्थापना में देरी हो रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पलिया निशांत ज्योति ने बताया कि संपूर्णानगर के लिए एक ट्रांसफॉर्मर भेजा गया है। वह कहां लगाया जाएगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें