फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवरात्र में श्रद्धालुओं को दर्द देंगे संकटा देवी मार्ग पर पड़े पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के लिए संकटा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क पर पड़े पत्थरों से होकर ही गुजरना होगा। पथरीला पथ श्रद्धालुओं को दर्द देगा। 15 दिन में शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करने वाली नगर पालिका इस सड़क को भी दुरुस्त नहीं करा सकी है, जबकि नवरात्र में सिर्फ एक दिन शेष है। शहर की कई अन्य सड़कें भी खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार दिन पहले सड़कों को 15 दिन में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगरपालिका ने शहर के पांच प्रमुख मार्गों को चिह्नित कर निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने का दावा किया था। इन सड़कों में संकटा देवी मार्ग भी शामिल है।
संकटा देवी मार्ग एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। नगर पालिका ने सड़क के गड्ढों और किनारे को खोदकर करीब 20 दिन पहले पत्थर डाले थे, जो अब तक पड़े हैं। सड़क निर्माण नहीं कराया गया। बृहस्पतिवार से नवरात्र हैं। संकटा देवी मंदिर पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को इसी पथरीले मार्ग से गुजरना होगा।
विज्ञापन




गुरु गोविंद चौक से बस अड्डे तक पूरी सड़क जर्जर
हीरालाल धर्मशाला चौराहा होकर बस अड्डा से गुरु गोविंद सिंह चौक तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बस अड्डा से गुरु गोविंद सिंह चौक तक तो सड़क काफी खस्ता है। सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। बस अड्डा से अस्पताल मार्ग की ओर जाने पर गांधी विद्यालय के सामने की सड़क काफी खस्ताहाल है। कॉलेज गेट के सामने सड़क में सिर्फ गड्ढे ही दिखते हैं।




खीरी मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे
सौजन्या चौराहे से डीसी मार्ग पर बढ़ने पर जगह-जगह गड्ढे नजर आते हैं। यहां से काशीनगर मोड़ तक सड़क कई जगह पर क्षतिग्रस्त है। साइबर थाना के आगे भी सड़क में गड्ढे नजर आते हैं। सौजन्या से राजापुर चौराहे की ओर बढ़ने पर खीरी मार्ग भी कई जगह क्षतिग्रस्त नजर आता है। इस सड़क के गड्ढे भी राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं।


बारिश की वजह से काम रुका हुआ है। यहां सिर्फ दो दिन का कार्य शेष है। जल्द ही संकटा देवी मार्ग का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। -संजय कुमार, ईओ नगरपालिका लखीमपुर


गोविंद सिंह चौक से सौजन्या चौराहे तक डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू
लखीमपुर खीरी। वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका ने मंगलवार से खीरी मार्ग पर गुरु गोविंद सिंह चौक से सौजन्या चौराहे तक डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि हीरालाल धर्मशाला चौराहे के पास से बस अड्डे के आगे गुरु गोविंद सिंह चौक तक डिवाइडर बना है। यहां से आगे बढ़ने पर सौजन्या चौराहे तक सड़क पर डिवाइडर नहीं है। अब यहां भी डिवाइडर बनवाया जा रहा है। करीब 32 लाख की लागत से डिवाइडर का निर्माण होगा। इसमें डिवाइडर के साथ ही स्ट्रीट लाइट व ग्रिल वाली रेलिंग भी लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें