बब्बर खालसा से जुड़े थे आतंकियों के तार
बीते दिनों पीलीभीत में मारे गए तीनों आतंकी भी पंजाब में पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी थे। साथ ही उन्हें पूरनपुर में ठहराने में मदद कराने वाला इंग्लैंड में बैठा आतंकी सिद्धू का बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंध है।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एनआईए की टीम खीरी आई थी। टीम ने कहां-कहां दबिश देकर लोगों से पूछताछ की और क्या साथ लेकर गई? इसकी जानकारी नहीं है।