फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार को बर्खास्त  करने की सिफारिश हो’

Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मथुरा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा कांड के विरोध में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंत्रियों की संलिप्तता का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
मथुरा कांड में सरकार के मंत्रियों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जिले के भाजपाइयों ने मार्च निकाला। मौजी नसीरुद्दीन भवन से कलक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश करने की मांग की। साथ ही मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भी तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मथुरा कांड को लेकर जिले के भाजपाई सोमवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान पर इकठ्ठा हुए। सभी ने इस कांड में मारे गए एसपी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव के प्रति संवेदना जाहिर की और मथुरा कांड की निंदा करते हुए इसे प्रदेश सरकार की विफलता बताया। भाजपा नेता अजय सिंह ने कहा कि मथुरा के 280 एकड़ के जवाहर बाग पर रामवृक्ष यादव ने कब्जा कर रखा था। इसके पीछे सूबे के मंत्रियों की सांठगांठ थी। भाजपा नेताओं ने मौजी नसीरुद्दीन भवन से कलक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन किया और मथुरा मामले की सीबीआई जांच कराने, शिवपाल सिंह यादव को बर्खास्त करने की मांग संबंधी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान अजय सिंह, शैलेष तिवारी, जगदीश कुमार शाक्य, नीलम गुप्ता, सुनीता शुक्ला, दिनेश कुमार पासी,  प्रशांत राजवंश, अंबरीष सिंह, विनय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें