फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति की धुन पर जवानों ने की कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन मैदान में रविवार को फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल हुआ, जिसमें पुलिस की महिला-पुरुष, एसएसबी, एनसीसी कैडेट्स की टोलियों ने कदमताल कर जोश दिखाया। एसपी विजय ढुल ने सलामी ली और जवानों की हौसला आफजाई की। पीएसी सीतापुर से आए बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर रविवार की सुबह फुल ड्रेस रिसर्हल हुआ। सुबह करीब नौ बजे एसपी विजय ढुल की मौजूदगी में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एक दरोगा ने झंडा फहराया। मंच पर एएसपी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। पीएसी सीतापुर के जवानों ने बैंड पर राष्ट्रगान की धुन बजाई।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस के जवानों ने इंसास रायफल से पहली बार हवाई फायरिंग कर सलामी दी। इससे परेड ग्राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दमकल दस्ते ने तिरंगे पानी की धार छोड़कर मन मोह लिया। चमचमाती वर्दी और इंसास रायफल से लैस सावधान मुद्रा में खड़े जवानों की टोलियों का एसपी ने खुली जीप से निरीक्षण किया। जवानों की टोलियों ने बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए सलामी परेड शुरू की। मंच के सामने से गुजरते समय मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड में जवानों के कदमताल देखते ही बन रहे थे। परेड के पीछे बाइक दस्ता था, जिसके पीछे फोरेंसिक, डाग स्क्वॉड, दंगा नियंत्रण वाहन आदि थे। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद 26 जनवरी को जवान परेड में अपना दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिव नयाराण, सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें