फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच फुट लंबा निकला सांप, पकड़कर जंगल में छोड़ा

Wed, 29 Oct 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के सेमरीपुरवा में सांप को कब्जे में करतीं मोटिवेटर नाजरून निशा। स्रोत : वन विभाग - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के सेमरीपुरवा गांव के एक घर में पांच फुट से लंबा सांप दिखने के बाद फैली अजगर की अफवाह के बाद भीड़ लग गई। सूचना पर दुधवा टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर उसको पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।
विज्ञापन


सेमरीपुरवा गांव निवासी अवधेश मौर्य के घर पर विशालकाय सांप दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया था और लोग जिस जगह पर सांप था, वहां से काफी दूर जाकर खड़े होते हुए सांप को देख रहे थे। मामले में अवधेश द्वारा सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद दुधवा टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन की मोटिवेटर नाजरून निशा मौके पर टीम के साथ पहुंची और जायजा लिया।
यहां सांप को पकड़ने का रेस्क्यू किया गया और कुछ ही देर में सांप को पकड़ा भी गया। बताया गया कि उक्त सांप की पहचान रैट स्नैक के रूप में हुई थी और यह चूहे व मेढक का शिकार करता है। पकड़े जाने के बाद भी उसने मेढक को पकड़ रखा था। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें