लखीमपुर खीरी। सुस्त पड़े फर्नीचर के कारोबार में सहालग शुरू होने से पहले रफ्तार आ गई है। शादी में वर-वधू को उपहार में देने के लिए लोग आकर्षक फर्नीचर ऑर्डर पर बनवा रहे हैं। वहीं कई लोग समय बचाने के लिए कंपनियों के रेडीमेड फर्नीचर की ओर भी रुख कर रहे हैं।
बाजार में डिजाइनर बेड, ड्रेसिंग टेबल, सोफा सेट और वार्डरोब की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानदारों के मुताबिक, इस सीजन में सबसे अधिक मांग बेड और ड्रेसिंग की ही है। बढ़ती मांग से फर्नीचर बाजार में रौनक लौट आई है और दुकानदारों को सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
बाजार में इन दामों में बिक रहे फर्नीचर...
बेड - 20 हजार से 65 हजार रुपये तक
ड्रेसिंग - 10 हजार से 22 हजार रुपये तक
सोफा - 18 हजार से 65 हजार रुपये तक
डाइनिंग- 35 हजार से शुरुआात
गद्दे - 10 हजार से 70 हजार रुपये तक
-
शादी के सीजन में हर दिन नए ऑर्डर मिल रहे हैं। लोग अब डिजाइनर और टिकाऊ फर्नीचर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
युवराज तिवारी, फर्नीचर व्यापारी
लकड़ी की कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहक गुणवत्ता से समझौता नहीं कर रहे। अधिकतर पसंद के हिसाब से डिजाइन बनवा रहे हैं।
- सोहेल अंसारी, फर्नीचर व्यापारी
घर में शादी है। इसलिए फर्नीचर देखने आए हैं। मार्केट में इतने सुंदर-सुंदर डिजाइन हैं कि चुनाव करना मुश्किल हो गया है।
- जीतू बाजपेई, ग्राहक
जीतू बाजपेई- फोटो : katra news
जीतू बाजपेई- फोटो : katra news
जीतू बाजपेई- फोटो : katra news