फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास को लेकर कहीं खुशी कहीं गम

Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवंटन के लिए तहसील में निकाली गई लाटरी
विज्ञापन

आसरा आवास योजना के तहत बनवाए गए 24 आवासों के आंवटन के लिए शुक्रवार को तहसील परिसर में लाटरी निकाली गई। इन आवासों के लिए पात्र आवेदकों की संख्या 46 थी। इस कारण 24 पात्रों का चयन लाटरी से किया गया, जिससे आवास की उम्मीद लगाकर तहसील पहुंचे कुछ आवेदनकर्ताओं के हाथ खुशी लगी तो कुछ के हाथ निराशा।
आसरा आवास योजना के तहत शहरी गरीबों को छत दिए जाने के लिए नौरगांबाद रोड पर 24 आवासों का निर्माण डूडा की ओर से कराया जा चुका है, लेकिन इनके सौ से अधिक आवेदन मिले थे। आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण जिला प्रशासन ने एसडीएम से पात्रों का सत्यापन कराया था, जिसमें 46 पात्र सामने आए। इसलिए 24 पात्रों का चयन करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को लाटरी निकाली,  शुक्रवार को एसडीएम सदर एवं जवाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल, डूडा पीओ राजेेेश पांडे, पालिका ईओ अवनींद्र कुमार की मौजूदगी में तहसील सभागार में लॉटरी डलवाकर 24 पात्रों का चयन कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ डूडा राजेश पांडे के अनुसार आवासों के लिए एसडीएम सदर की मौजूदगी में लाटरी के माध्यम से 24 लोगों को चयन किया गया है, इन सभी को 17 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चाबी सौंपेगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें