फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील दुकानों की दूसरे दिन हुई जांच-पड़ताल

Thu, 25 Jun 2015 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे खाद दुकानों पर छापेमारी अभियान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कृषि अधिकारियों और संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने दुकानों की जांच पड़ताल की। बुधवार को सील की गई दुकानों के गोदामों का स्टाक, अभिलेख आदि का मिलान किया गया, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है, जिसके बाद संस्तुति के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह और एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर कस्बा स्थित दुकानों की जांच पड़ताल की। चौकी पुलिस की अभिरक्षा में रामपुर निवासी रघुवर की खाद दुकान के गोदाम में लगे खाद स्टाक की गिनती कराई गई और अभिलेखों की पड़ताल की गई, जिसमें अनियमितताएं मिली हैं। इब्राहिमपुर निवासी रमेश और धुमरा निवासी राजेंद्र वर्मा की दुकानों के गोदाम की गहनता से जांच की गई। गोदाम में उपलब्ध स्टाक के मुकाबले अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले हैं। लिहाजा इन दुकानों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इसके बाद दोनों अधिकारी सिकंद्राबाद सहकारी समिति पर पहुंचे, जहां ताला लटकता हुआ मिला। एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भी जांच में समिति बंद पाई गई थी। दूसरे दिन भी बंद होने से अधिकारियों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
पलियाकलां। एसडीएम शादाब असलम ने बृहस्पतिवार को सहकारी समिति के खाद गोदाम का निरीक्षण किया। इसमें कोई खास कमी नहीं मिली है। वहीं तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने क्षेत्र में स्थित खाद दुकानों का निरीक्षण किया है। अधिकारियों के इस निरीक्षण से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम के साथ एडीओ कृषि चरन सिंह भी साथ थे। यहां उन्होंने स्टाक देखा और स्टाक रजिस्टर समेत तमाम कागजात भी। इस दौरान गन्ना सोसायटी के विशेष सचिव वीपी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि गोला क्षेत्र में 18 खाद के नमूने भरे गए हैं। सभी दुकानदारों से ताकीद की गई है कि स्टार और बिक्री रजिस्टर मेंटेन रखे और किसानों को केशमेमों भी दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें