फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा के चलते दो ट्रांसफार्मर फुंके

Thu, 25 Jun 2015 07:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात हुई वर्षा में नमी के कारण दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। कई जगहों पर डिस्क पंक्चर होने और लाइनों के टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हुई। इससे कंपनी बाग के निकट लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला थरवरनगंज और कचहरी रोड की बिजली सप्लाई के लिए कंपनी बाग के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात फुंक गया। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं खीरी टाउन में पुलिस चौकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। खीरी टाउन में अभी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। इस बाबत नई बस्ती उपकेंद्र के जेई डीएस चौहान ने बताया कि कंपनी बाग के  पास फुंके ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। जल्द ही खीरी टाउन का ट्रांसफार्मर भी बदल दिया जाएगा। वहीं गढ़ी उपकेंद्र से संचालित पांच फीडर में तकनीकी फाल्ट के चलते रात में कई घंटे लोगों को बिजली नहीं मिली। इसी उपकेंद्र के चार नंबर फीडर का डिस्क पंक्चर होने के कारण गुरुवार की सुबह कई घंटे बिजली गायब रही।
कैमहरा से जोड़ा गया बेस्ट फीडर का आधा लोड
कई वर्षों से गढ़ी उपकेंद्र से संचालित बेस्ट फीडर का आधा बिजली लोड कैमहरा उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। एसडीओ आरबी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए फरधान के पास से नई बिजली लाइन बनाई गई है। बिजली की समस्या के चलते किसान काफी समस से इस फीडर को कैमहरा से जोड़ने की मांग उठा रहे थे। बेस्ट फीडर का लोड कम होने से नार्थ फीडर के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें