लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पहली किस्त पाने वाले 154 लाभार्थियों की दूसरी किस्त शिकायतों के चलते रोक दी गई है। विभाग अब इनकी पात्रता की जांच कर रहा है। पात्र पाए जाने पर ही अगली किस्त जारी होगी।
योजना के तहत फरवरी 2026 में जिले के 5100 लाभार्थियों को पहली किस्त मिली थी। इसके बाद लाभार्थियों ने आवास निर्माण शुरू कराया। करीब 2500 लाभार्थियों के आवास निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने पर दूसरी किस्त की फाइल तैयार कर ली गई है।
पीओ डूडा गगन यादव ने बताया कि 154 मामलों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। करीब 2500 लाभार्थियों की दूसरी किस्त के लिए फाइल तैयार है।