कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में नामजद आरोपी।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की सुबह तहसील में बैनामा कराने आए दंपती और वकीलों से मारपीट, फायरिंग में नामजद दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
तहसील में बैनामा कराने आए दंपती और वकीलों से मारपीट, फायरिंग की घटना पर अधिवक्ता नरेश सिंह भदौरिया ने सुखपाल सिंह और बलदेव सिंह सहित आठ दस अज्ञात निवासी मित्रा विंद्रा फार्म बांकेगंज ग्रंट नंबर 10 थाना मैलानी पर मारपीट, जान से मारने की नीयत से फायर करने, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने बल्देव सिंह को गिरफ्तार कर तमंचा 315 बोर, दो कारतूस बरामद कर दो दिन पूर्व चालान भेज दिया था। गुरुवार को दूसरे नामजद सुखपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह को भी गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात आठ दस लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद