फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में 598 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का बढ़ेगा दायरा

Sat, 31 May 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण कर उनको सामान्य केंद्रों के दायरे में लाया जाएगा। इससे केंद्र पर सुविधाएं तो बढ़ेंगी, साथ ही यहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। नई व्यवस्था में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4250 से बढ़कर 5500 रुपये हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 2958 आंगनबाड़ी और 598 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र है। इन केंद्रों पर पांच लाख से अधिक लाभार्थी हैं, जिनकी सेहत का ख्याल विभाग की ओर से रखा जाता है। अब 598 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण कर सामान्य केंद्र बनाया जाएगा। इससे न केवल कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि सुविधाओं में भी विस्तार होगा।
बता दें कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही 400-500 की आबादी वाले क्षेत्रों में मिनी केंद्रों का संचालन किया जाता है। शासन ने इन केंद्रों से जुड़े क्षेत्र की आबादी में बढ़ोतरी को देखते हुए इन्हें आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि यहां संचालित केंद्रों को चिह्नित करते हुए वहां की आबादी का ब्योरा भी तैयार करा लिया गया है। यह प्रक्रिया पिछले एक माह से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें