फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जुलाई को सभी स्कूल खोले जाने के निर्देश

Sat, 02 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी ने की एनपीआरसी संग बैठक
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी अनुराग मिश्रा ने बीआरसी पर एनपीआरसी के साथ एक बैठक की। इसमें उन्होंने सभी एनपीआरसी से चार जुलाई को हर हाल में सभी स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए। बता दें कि पलिया खंड शिक्षाधिकारी भरत वर्मा का तबादला हो जाने के बाद श्री मिश्रा को यहां का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद खोले गए सभी परिषदीय स्कूलों में खराब मौसम के कारण शिक्षण कार्य बाधित रहा। सुबह से बरसात होने के कारण ज्यादातर बच्चे स्कूल से नदारद रहे।  खंड शिक्षाधिकारी ने एनपीआरसी के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि चार जुलाई को हर हाल में सभी स्कूल खोले जाएं, क्योंकि जिले से कोई न कोई इस दौरान निरीक्षण को आ सकता है। एबीआरसी अरुण वर्मा ने बताया कि उन्होंने चार्ट पर स्कूलों की स्थिति का ब्यौरा तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा में गुणवत्ता के लिए बिजुआ ब्लॉक की तरह हर दो माह के अंतराल पर बच्चों का टेस्ट लेने का निर्णय किया गया है। इस प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसके लिए बुकलेट तैयार की गई है। इससे पहले बीईओ ने नौरंगपुर, गदनियां, ढाका आदि प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें