हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर में शनिवार रात को चोरों ने राजकीय
स्कूल का ताला तोड़कर सामान को बिखराकर नष्ट कर दिया, जिससे काफी नुकसान
हुआ है।
गांव के राजकीय हाईस्कूल में रात को चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया। वहां पर कंप्यूटर न मिलने पर उसमें रखे बक्से को खंगाला। अंदर कीमती सामान न मिलने के कारण प्रोजेक्ट के कागजों को बिखरा कर नष्ट कर दिया। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ा तो उसके बक्से में खेल सामग्री को बिखराकर कमरों के शीशे, कुंडी आदि को तोड़कर नष्ट कर दिया। सुबह सूचना पर पहुंचे प्रधानाचार्य सिनोद कुमार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता और हैदराबाद थाना में दे दी है।