फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्कूल का मनाया वार्षिकोत्सव

Tue, 03 Nov 2015 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी डेज स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। वार्षिकोत्सव के मौके पर स्कूल को भव्य रूप से सजाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों ने समूह नृत्य पेश कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। नर्सरी के बच्चों ने नन्हे-मुन्ने तेरी मुट्ठी में क्या है नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत अबके बरस की मन भावनी प्रस्तुति ने लोगों को 1947 की उस  घटना की याद दिलाई जब भारत गुलाम था तत्पश्चात जय हो नृत्य के साथ ही धानी चुनरिया नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें