फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छुट्टी से लौटे छात्रों से विद्यालय प्रशासन मांग रहा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए बवाल के बाद छुट्टी पर भेजे गए छात्र सोमवार को वापस स्कूल आने लगे हैं। नवोदय विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के प्रवेश के पहले ही उनसे शपथ पत्र की मांग करने लगा। इस मांग पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


बीती 21 जुलाई को नवोदय विद्यालय में करीब 160 छात्रों ने प्राचार्य व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हटाए जाने की मांग करते हुए खुद को हॉस्टल में कैद कर लिया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में दो दिन के अवकाश घोषित करने के साथ ही हड़ताल करने वाले छात्रों को घर भेजने के निर्देश दिए थे।
विद्यालय प्रशासन ने उक्त छात्रों को घर भेजने के साथ ही उनके अभिभावकों को एक नोटिस भी थमाया था। सोमवार को यह छात्र स्कूल आए तो उनसे शपथ पत्र की मांग की गई। अभिभावकों ने नवोदय प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब उन्हें बिना शर्त छुट्टी दी गई थी, तो फिर अब उनसे शपथ पत्र क्यों मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों के आक्रोश के देखते हुए स्कूल में पुलिस फोर्स तैनात रहा। फिलहाल सोमवार शाम करीब पांच बजे तक शपथ पत्र लेकर आए मात्र 10 छात्रों को ही विद्यालय में प्रवेश मिल सका। दोषी छात्रों से ही शपथ पत्र लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें