फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं तय हो सका रूट प्लान, जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा

Wed, 24 Sep 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी चौराहे पर बेतरतीब घुसे ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। काफी समय पहले शहर में ई-रिक्शों का रूट प्लान तय किया गया था, जो अब तक लागू न हो सका है। इस वजह से उनका बेतरतीब खड़े रहना, सवारी भरना, आगे पीछे भागना और पूरी सड़क को घेरकर चलना आम हो गया है। इससे शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति आम हो गई है।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होते ही शहर में भीड़भाड़ बढ़ गई है, जिन सड़कों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, उन पर भी वह प्रवेश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने घोषणा की थी कि शहर में ई-रिक्शों के संचालन के लिए रूट तय किए जाएंगे और प्रमुख स्थानों पर स्टैंड बनाए जाएंगे। हालांकि, नगर पालिका ने ई-रिक्शा पर नंबर डाले और रूट तय भी किया, लेकिन लापरवाही के कारण यह योजना आज तक कागजों से बाहर नहीं निकल सकी।

हालात यह हैं कि चालक बिना किसी नियंत्रण के धर्मशाला चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, मेला चौराहा, बस स्टैंड, फ्लाई ओवर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनमर्जी से खड़े हो जाते हैं। इससे न सिर्फ राहगीरों को दिक्कत होती है बल्कि ट्रैफिक पुलिस को भी बार-बार दखल देना पड़ता है।
विज्ञापन



आमतौर पर देखा जाता है कि स्कूली समय और बाजारों में भीड़ के वक्त ई-रिक्शों की मनमानी से लंबा जाम लग जाता है। कई बार एम्बुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। यदि जिम्मेदार विभाग समय रहते इस ओर कदम नहीं उठाते, तो आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।

बड़े चौराहे से लेकर संकटा देवी तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है। बुधवार को फिर से दिखवाकर बकायदा यातायात पुलिस को तैनात करते हुए वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन

- विवेक तिवारी, सीओ सदर

संकटा देवी चौराहे पर बेतरतीब घुसे ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें