फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं दो करोड़ से बनेंगे बड़े नाले

Mon, 22 Jun 2015 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ीं शहर की गढ़ी रोड और नौरंगाबाद रोड वर्षों से बदहाल हैं। इन सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया है, लेकिन नगर पालिका अभी इन दोनों सड़कों के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बना पाई है। नगर पालिका को वित्तीय वर्ष 2015-16 में राज्य एवं वित्त आयोग से दो करोड़ का बजट मिला है, लेकिन इस बजट से सड़क नहीं, बल्कि 10 बड़े नालों का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका ने इस संबंध में सर्वे का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़ी रोड का निर्माण कार्य बीआरजीएफ में प्रस्तावित था, लेकिन शासन द्वारा योजना बंद किए जाने के बाद निर्माण कार्य अधर में लटक गया। इसी तरह नौरंगाबाद रोड भी बदहाली से जूझ रहा है। कई बार इसकेे लिए प्रस्ताव बने, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधर पाई। इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका बजट का कमी का रोना रो रही है। लोगों को उम्मीद थी कि बजट मिलने के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा, लेकिन शासन से जो बजट मिला उससे जलनिकासी के लिए शहर में 10 बड़े नाले बनाने की तैयारी चल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव का कहना है कि जलनिकासी की समस्या को देखते हुए यह सभी बड़े नाले उन स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां बरसात में लोगों को दिक्कत होती है। ऐसी जगहों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें