तिकुनियां। नेपाल जाने वाला बनवीरपुर-खखरौला मार्ग बनने के पांच महीने बाद ही जगह-जगह उखड़ने लगा है। सड़क की बजरी बिखर रही है।
ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की बात कही है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने सड़क खराब होने की वजह पानी भरना बताया है और जल्द मरम्मत कराने का दावा किया है।
बनवीरपुर से खखरौला होते हुए नेपाल जाने वाला पांच किलोमीटर मार्ग जून में बनाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, नवनिर्मित डामर सड़क कई जगह से खराब हो गई है। समाजसेवी अतुल तिवारी, राजेश, अंग्रेज सिंह, सुनील सिंह, साहब सिंह, रामकुमार और राजकुमार आदि ने सड़क में इस्तेमाल सामग्री और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कंछल ने बताया कि बनवीरपुर-खखरौला मार्ग टूटने लगा है। इसी मार्ग पर एसएसबी पोस्ट खखरौला के आगे नेपाल मार्ग से जुड़ने वाला करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता अब तक नहीं बनाया गया है। इससे भारतीय और नेपाली नागरिकों को परेशानी होती है।
वर्जन
जिस स्थान पर पानी भर गया था, सड़क वहीं खराब हुई है। खराब सड़क जल्द बनवाई जाएगी। पांच साल तक ठेकेदार से रिपेयर का कांट्रेक्ट होता है।
आरके नागर, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग