फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा से मुंजहा हवाई पट्टी जाने वाली सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क से मुंजहा हवाई पट्टी तक जाने वाली तीन किमी लंबी सड़क, जिसकी चौड़ाई अभी तीन मीटर है, उसे अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

पलिया में हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने की कवायद चल रही है। आसपास की जमीन का अधिग्रहण लगभग पूरा हो गया है। अब एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कों को चौड़ा किया जाना है।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने के बाद एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कें चौड़ी होना जरूरी हैं। इसके अलावा नेपाल सीमा का यह एयरपोर्ट सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता अनिल यादव ने एस्टीमेट तैयार कर भेजा। सीडीओ ने बताया कि इस रोड के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। यह रोड चौड़ी होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही एयरपोर्ट बनने के बाद यहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी। जल्द ही सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रोड चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें