फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में हुआ हवन पूजन गायों की लगाई गई प्रदर्शनी

Thu, 19 Nov 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षणी सभा के तत्वावधान में गोपाष्टमी सप्ताह पूर्वक मनाई गई। इस सप्ताह के तहत गोपालकों का सम्मेलन, गोष्ठी, गोशालाओं का निरीक्षण और गोशाला में गायों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में सुनील कुमार वर्मा, पुलकित नयन, कुलदीप जायसवाल, राज कुमार सिंह, रामाधार वर्मा, आदर्श वर्मा, सुमेश वर्मा, परवन गिरि और रवि वर्मा को सर्वश्रेष्ठ गोपालक घोषित किया गया।
विज्ञापन

गोपाष्टमी सप्ताह के अंतिम दिन गोशाला परिसर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष अवधेश गुप्ता महामंत्री उमेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय, कवि अनिल अमल, राज किशोर पांडेय प्रहरी, राजीव तिवारी अन्नू और राजकुमार शुक्ला ने भाग लिया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने भी पूजन किया।
राधे सेवा मंडल की ओर से गायों को एक दिन के भोजन के लिए धनराशि दान की। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, राजकुमार शुक्ला, छंगा लाल वर्मा, बैजनाथ मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार, सौरभ मिश्र, गोविंद अग्रवाल, गोपालजी, रवींद्र पाल सिंह, परशुराम मिश्र, राम सरन वर्मा, हर्ष मोहन धवन आदि गौ पूजक मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला में गोरक्षा के लिए शहीद हुए दरोगा के पिता का सम्मान
गोला गोकर्णनाथ। नगर के गोशाला प्रांगण में गोपाष्टमी महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने गोरक्षा के लिए शहादत देने वाले दरोगा मनोज मिश्रा के पिता श्यामबिहारी मिश्र के चरण धोकर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोरक्षा हमारा नैतिक धर्म है, गोमाता के लिए यदि जान की बाजी भी लगानी पड़े तो वह कम है।
सभी को इसके लिए तैयार रहना है। विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। गाय का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान है। कार्यकम में गुरुकुल पशु सेवा समिति के पदाधिकारी मनोज सक्सेना, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अरुण अवस्थी, संजय मिश्र, विजय शुक्ल रिंकू आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में शहीद मनोज मिश्र के पिता श्याम बिहारी मिश्र के अलावा गोसेवक बलवीर सिंह, रेशम सिंह, मुकेश भार्गव, सुरर्जनलाल वर्मा, विवेक गुप्ता, बिल्लू सिंह, अनिल जलोटा, मिथलेश गुप्ता, आनंद मौर्या, विकास जोशी, अनिल को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह से पूर्व आर्य समाज के अवधेश मिश्र ने हवन पूजन करवाया। गो पूजन माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा किया गया, जिसमें मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गायों का तिलक लगाया और पकवान खिलाए। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, संजय पाठक, मनोज शुक्ला, राजेश पांडे, विजय लक्ष्मी, श्याम राजपूत, सत्यप्रकाश अग्रवाल, केके पांडे, निर्देश दीक्षित, बालाजी मिश्र, रामकृष्ण गुप्ता, विजय वर्मा, विनोद वर्मा, सुशील त्रिवेदी, कमलेश मिश्र, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की उठी मांग
मुख्य अतिथि भाजपा के समक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें