फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल किया गया वितरित

Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अमित भसीन ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी ने बताया कि 487 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने सफलता प्राप्त की। पूर्व माध्यमिक वर्ग में नैनेश कुमार, प्राथमिक वर्ग में तेजस द्विवेदी तथा विद्या मंदिर में सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विशेष वाजपेई, सौरभ, प्रभात मिश्र ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। शत प्रतिशत उपस्थिति में अमरकांत त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार एवं सोनाली दीक्षित को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष शंकरलाल वर्मा ने बच्चों को निरंतर प्रयासरत रहकर जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अतुल रस्तोगी, शोभित मेहरोत्रा, मदन गुप्ता, नरेंद्र मेहरोत्रा के अलावा तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें