फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत मगर जलभराव ने मुसीबत खड़ी की

विज्ञापन
बाररोस में नई बस्ती में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार की सुबह कुछ देर के लिए हुए बारिश ने भले की उमस वाली गर्मी से राहत पहुंचाई हो, लेकिन इससे हुआ जलभराव नगरवासियों के लिए मुसीबत बन गया। ये तो गनीमत रही कि लॉकडाउन होने के कारण लोगों का आना जाना कम रहा, अन्यथा अस्पताल एवं कचहरी जाने वालों को गंदे पानी से निकलना पड़ता।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हो रही उमस वाली गर्मी से लोग काफी परेशान थे। इससे निजात पाने के लिए लोग ईश्वर से बारिश होने की प्रार्थना कर रहे थे। शनिवार को हुई झमाझम बरसात से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन पालिका प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण मोहल्लों में हुआ जलभराव उनके लिए मुसीबत बन गया।
नाला बंद करने से नई बस्ती में भरा पानी
नगर पालिका कई माह से नाला निर्माण करा रही है। मगर, काम काफी धीमा होने से अब तक नहीं बन सका है। शुक्रवार को ठेकेदार ने निर्माण के चलते नाला ही बंद करा दिया। इससे शनिवार को हुई बारिश से मोहल्ले की सड़क और गलियों से लेकर लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय के फुटपाथ पर जलभराव
मेन रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने फुटपाथ पर बारिश का पानी भर गया। इसका कारण फुटपाथ नीचे और नालियों का गायब हो जाना रहा। सड़क निर्माण से पहले न तो पालिका प्रशासन ने फुटपाथ नीचे होने का ध्यान दिया और न ही नालियां खुलवाना ही जरूरी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें