फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे की सूचना हुई लीक भाग निकला वन माफिया 

Sat, 26 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
uttarakhand forest
विज्ञापन
दो साखू के बोटे, बड़ी संख्या मेें चिरान बरामद 
विज्ञापन

छापा डालने गई टीम ने एक युवक को दबोचा  
वन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई  
वन विभाग की टीम ने थाना सिंगाही और कोतवाली तिकुनियां पुलिस के साथ रमोहल्ला कुशाही निवासी वन माफिया रमेश वर्मा के घर पर छापा मारा, लेकिन सूचना लीक होने के कारण वनमाफिया तो टीम के पहुंचने से पहले भाग निकला, लेकिन टीम ने उसके एक साथी को दबोच लिया। हालांकि टीम ने उसके एक साथी को दबोचकर वन माफिया के घर से दो साखू के बोटे और भारी मात्रा में साखू के चिरान की लकड़ी बरामद की है। 
बेलरायां पार्क वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार  कश्यप नो बताया कि कसबा बेलरायां के मोहल्ला कुशाही निवासी रमेश वर्मा वन माफिया घोषित है। उस पर वन अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लकड़ी चोर गिरोह पार्क के संरक्षित जोन से काटकर लाई जा रही बेेशकीमती साखू और साल की लकड़ी की सप्लाई वन माफिया के घर पर कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की शाम करीब चार बजे उन्होंने सिंगाही और कोतवाली तिकुनियां पुलिस के साथ आरोपी के घर पर छापा मारा। छापे से पूर्व ही वन माफिया मौका पाकर भाग निकला, लेकिन टीम ने वहां काम कर रहे कुशाही निवासी एक युवक को दबोच लिया है। टीम ने वन माफिया के घर से बड़ी संख्या में साखू का चिरान और साखू के दो बोटे, एक साइकिल आदि माल बरामद किया है। टीम ने बरामद माल कब्जे में लिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद माल और बरगों की गिनती का कार्य चल रहा है। इसलिए अभी पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत बता पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रत्तीराम निवासी कुशाही बताया है। रमेश वर्मा और उसके साथियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पार्क कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं 
मोहल्ला कुशाही निवासी वन माफिया रमेश वर्मा के घर की कुर्की और संपत्ति जप्तीकरण की पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी उसके घर पर लकड़ी का अवैध कारोबार चल रहा था। शनिवार की शाम जब उसके घर छापा पड़ा, इससे पहले ही छापे की सूचना वन माफिया तक पहुंच गई और वह आसानी से भाग निकला। इससे इस कारोबार में पार्क के कर्मचारियों की मिलीभगत भी उजागर हो रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें