अजगर के बच्चे का मुंह टेप से बंद कर दिखाता सपेरा। स्रोत : ग्रामीण
बिजुआ। पड़रिया तुला कस्बे में एक युवक अजगर के बच्चे का मुंह टेप से बांधकर घूम रहा था। वह बच्चों और महिलाओं को अजगर दिखाकर रुपये मांग रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन इससे पहले ही युवक मौके से भाग गया।
रायपुर बीट के फॉरेस्टर विश्वजीत ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। गोला रेंजर अमित कुमार ने बताया कि अजगर संरक्षित वन्यजीव है। उसे पकड़ना, प्रताड़ित करना और दिखाकर रुपये वसूलना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों के साथ क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करने की अपील की। संवाद