फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्रमिक धरना-प्रदर्शन 31 अक्तूबर तक स्थगित

Sat, 18 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से बीती छह अक्तूबर से शुरू क्रमिक धरना दीपावली, छठ समेत अन्य त्योहारों के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया है। 31 अक्तूबर तक धरने को स्थगित करने की सूचना भी ज्ञापन के जरिए तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे स्टेशन पर फिर से क्रमिक धरने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पलिया से नानापारा ब्राॅडगेज लाइन करने की मांग की। यह भी कहा कि जब तक ब्राॅडगेज का कार्य नहीं होता है, तब तक मीटरगेज की छोटी ट्रेनों का संचालन इस रूट से जारी रहे। धरने पर शनिवार को सुरेंद्र यादव, रईस, कमलेश राय, रामदयाल वर्मा, रवि प्रताप, रंजीत यादव, लल्लन प्रसाद गौड़, सियाराम यादव, चंद्रभूषण मिश्रा, रामकिशन, अर्जुन समेत कई लोग बैठे।
बताया कि 31 अक्तूबर तक त्योहारों के चलते धरना स्थगित किया है। यह प्रदर्शन अभी खत्म नहीं हुआ है और त्योहार निपट जाने के बाद नई रणनीति के साथ क्रमिक अनशन भी किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर पार्टी की तरफ से रेल आंदोलन कर रहे लोगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें