फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दौलतापुर में सांसद ने कटान वाले क्षेत्र का किया दौरा

Sat, 18 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दौलता पुर में कटान का जायजा लेते सांसद उत्कर्ष वर्मा। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भीरा। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने शुक्रवार शाम गांव दौलतापुर का भ्रमण किया। उन्होंने शारदा नदी के कटान में अपनी जमीन खोने वाले किसानों से मुलाकात की और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि क्षेत्रीय विधायक ने कटान रोकने के लिए अधिकारियों से बात की लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। उनकी फसलें धीरे-धीरे शारदा नदी में समा गई हैं। सांसद ने किसानों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और जल्द ही कटान से राहत दिलवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जिलाधिकारी से बात कर कटान रुकवाने का कार्य कराएंगे। इसके बाद सांसद ने दौलतापुर के प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद से लेटर पैड पर गांव के कटे हुए खेतों का लेखा-जोखा मांगा। इस अवसर पर पलिया से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रितेंद्र सिंह कक्कू, विधानसभा प्रभारी जावेद अख्तर, पूर्व प्रधान हीरालाल, कामता प्रसाद, रामू, रफीक अहमद, खलील अहमद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें