फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मृदा परीक्षण प्रयोगशाला निर्माण के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

Sun, 23 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मृदा परीक्षण की नई प्रयोगशाला का निर्माण फिलहाल नहीं हो पाएगा। शासन ने इसके प्रस्ताव पर मंजूरी नहीं दी है। प्रस्ताव निरस्त होने पर विभागीय अफसर और कर्मचारी मायूस हो गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला है। छोटे से जर्जर भवन में यह प्रयोगशाला है, जहां न तो ठीक से उपकरण रखने की व्यवस्था है और न ही स्टाफ के बैठने की। बारिश में इसका भवन टपकता है, जिसके चलते स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विभागीय अफसरों ने करीब डेढ़ साल पहले नई प्रयोगशाला बनाए जाने की रणनीति तैयार की। अफसरों ने इसका दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा था। अफसरों को उम्मीद थी कि जल्द ही स्वीकृत मिल जाएगी और निर्माण शुरू हो जाएगा। अब उम्मीदों पर पानी फिर गया। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। ऐसे में विभागीय अफसर व कर्मचारियों में मायूसी छा गई। उनका अब नई प्रयोगशाला भवन निर्माण का सपना अधूरा रहे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने बताया कि शासन से इसके निर्माण की मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें