फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से आ रहा गंदा पानी

Sun, 23 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द के वार्ड छह में स्वच्छ पीने के पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में टंकी से गंदा पानी निकल रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिंगाही खुर्द में बीते कई माह से सफाईकर्मी की तैनाती न होने से नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। रविवार को वार्ड छह के ग्रामीण रामबरन ने टंकी से गंदे पानी होने की समस्या उजागर की। युवा जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक सिंह ने जल निगम जेई पवन से फोन पर बात कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग की। साथ ही कई दिनों से नाली की सफाई न होने से ग्राम पंचायत सचिव व बीडीओ के सामने सफाई की व्यवस्था को उठाया। इस दौरान रामबरन कुशवाहा, लखन राणा, सुनील समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें