फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीलन और पानी टपकते देखकर रोकी भवनों के हैंडओवर की प्रक्रिया

Thu, 03 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हैंडओवर से पहले सीडीओ ने नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व छात्रावास के भवन का निरीक्षण किया। सभी भवनों में सीलन, पानी टपकने सहित अन्य खामियां मिलने पर सीडीओ नाराज हो गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जेई की फटकार लगाते हुए हैंडओवर प्रक्रिया को रोक दी। चेतावनी दी कि 10 दिन में सुधार नहीं कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोला में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने 4.30 करोड़ की लागत से कराया है। जबकि साहिबगंज रेहरिया में कार्यदायी संस्था सुडको ने 3.46 करोड़ की लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण किया है। दोनों कार्य पूरी होने के बाद संबंधित संस्था के जेई ने हैंडओवर की प्रक्रिया के लिए फाइल आगे बढ़ाई।
हैंडओवर से पहले सीडीओ अभिषेक कुमार ने दोनों निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी में पानी टपकता मिला और पूरे भवन में सीलन सहित अन्य गड़बड़ी मिली। जबकि रेहरिया के छात्रावास में सीलन सहित अन्य गड़बड़ी मिली। यहां पर सबसे बड़ी लापरवाही चेंजओवर भवन के अंदर न लगाकर बाहर लगा दिया गया। जबकि नियमानुसार वह उपकरण अंदर होना चाहिए, ताकि सुरक्षा बनी रही। सीडीओ ने बताया कि हैंडओवर के लिए करीब 10 कार्य के लिए फाइलें आई। सभी को रोक दिया गया। जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें