पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। इसमें अध्यक्ष और मंत्री पद पर दो-दो नामांकन हुए हैं। इससे इन दोनों पर चुनावी घमासान की संभावनाएं जताई जाने लगी हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एकल नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना हो गईं हैं। हालांकि नाम वापसी और आपत्ति प्रक्रिया बृहस्पतिवार को है और असल तस्वीर इसके बाद ही सामने आएगी।
पलिया बार एसोसिएशन का चुनाव 18 जनवरी को होना है। मंगलवार से बुधवार तक नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर रामप्रकाश पाल, विजय कुमार शुक्ला ने नामांकन कराया तो वहीं मंत्री पद पर दिनेश चंद्र दीक्षित और धर्मराज शाक्य ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार राठौर, संयुक्त मंत्री पद पर मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार श्रीवास्तव, अंकेक्षक पद पर रमाशंकर पांडे और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार के एकल नामांकन हुए। इससे इन पदों पर जहां निर्विरोध निर्वाचन की संभावना प्रबल हुईं हैं वहीं अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनावी घमासान का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां वृहस्पतिवार को आपत्ति और नाम वापसी प्रक्रिया होनी है और इसके होने के बाद ही असल तस्वीर सामने आ पाएगी। फिलहाल इन दोनों पदों पर अगर चुनाव हुआ तो काफी दिलचस्प होगा यह माना जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी जयप्रकाश चौबे, चुनाव अधिकारी नईम अहमद खान, इंतजार हुसैन खान, शिव विक्रम मिश्रा ने बताया कि नाम वापसी प्रक्रिया बृहस्पतिवार को होगी।