आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर प्राथमिक विद्यालय में यथार्थ सेवा समिति ने बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण किया। कपड़े पाकर बच्चों ने खुशी जताई।
मंगलवार को सुबह यथार्थ सेवा समिति की पदाधिकारी और सदस्य आदिवासी थारू जनजाति के ग्राम ध्यानपुर पहुंचे और वहां के प्राथमिक विद्यालय में जाकर अध्यापकों द्वारा चिह्नित विद्यालय गौबरौला और ध्यानपुर के 70 गरीब और असहाय बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। संस्था अध्यक्ष बीना गुप्ता, सचिव दीप शिखा, कोषाध्यक्ष सुधा मिश्रा, मुख्य संरक्षिका हरदीप सिंह मांगट, कुमुद महेंद्रा, अलका गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, अंजना वर्मा, किरन गुप्ता, दया गुप्ता, अभिलाषा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान गोमती राना, विद्यालय के अध्यापक कौशल प्रजापती, सतीश नागर, वीरेंद्र सिंह, प्रेम लाल, सत्यपाल, सुनीता राना भी मौजूद थे।