लखीमपुर खीरी। मेला मैदान चौराहा-गढ़ी रोड के गड्ढे अब दूर होंगे। शासन ने सड़क के डामरीकरण के लिए 64 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
सड़क की हालत कई जगह बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है। राहगीरों को भी परेशानी होती है। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक, बारिश का मौसम खत्म होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
ईओ संजय कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत सड़क का काम दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में मेला मैदान चौराहा-गढ़ी रोड के करीब 800 मीटर हिस्से का पुनर्निर्माण होगा। इसके बाद मेला मैदान चौराहे से इमली चौराहे तक लगभग 830 मीटर सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा। दोनों चरण पूरे होने के बाद पूरा मार्ग नए सिरे से तैयार हो जाएगा।