फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डॉ. नवनीत चुनेंगे लखीमपुर-खीरी की टी-20 क्रिकेट टीम

Tue, 06 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चयनकर्ता डॉ. नवनीत तोमर - फोटो : मुठभेड में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश राजा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 12 से 16 अक्तूबर तक होने वाले एलयू कप अंतर महाविद्यालयी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लखीमपुर-खीरी की 15 सदस्यीय टीम का चयन डॉ. नवनीत तोमर करेंगे। विश्वविद्यालय ने उन्हें जिले की टीम का चयनकर्ता/नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

नगर के सीजीएनपीजी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नवनीत तोमर ने बताया कि टीम चयन के लिए 7 अक्तूबर को सुबह नौ बजे सीजीएनपीजी कॉलेज में ट्रायल होगा। टूर्नामेंट पांच दिवसीय है और लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को महाविद्यालय के लेटर पैड पर अपना नाम, महाविद्यालय का वैध परिचय-पत्र या वर्तमान सत्र की फीस रसीद, आधार कार्ड की प्रति, पिछले वर्ष की अंकतालिका की प्रति और एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। खिलाड़ी आवश्यक खेल सामग्री के साथ चयन स्थल पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें