फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मारवाड़ी मोहल्ले के तालाब का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
मैलानी में कूड़े में तब्दील तालाब।संवाद
विज्ञापन
मैलानी। कहावत है कि घूरे के दिन भी बहुरते हैं। यह कहावत मारवाड़ी मोहल्ले में घूरे में तब्दील हो चुके तालाब के लिए एकदम सही साबित होने वाली है। इस तालाब का 43 लाख की लागत से सुंदरीकरण होगा। इसके लिए नगर विकास विभाग से नगर पंचायत को 22 लाख की किश्त मिल गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया कि मारवाड़ी मोहल्ले में स्थित पार्क घूरे में तब्दील हो चुका है। काफी कोशिशों के बाद तालाब के सुंदरीकरण के लिए 43 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। 22 लाख की किश्त भी जारी हो गई है। सुंदरीकरण के तहत तालाब में फैंसी लाइटें, इंटरलॉकिंग रोड और लोगोें के बैठने के लिए खूबसूरत बेंच बनाई जाएंगी। इसके अलावा आकर्षक फव्वारा भी लगवाया जाएगा। बताया कि बुधवार से तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

आसपास के निवासियों को मिलेगी गंदगी से निजात
तालाब में पड़ रहे घूरे की सड़ांध से आसपास के निवासियों का जीना दुश्वार है। गंदगी के चलते मच्छरों की भी भरमार रहती है। तालाब का सुंदरीकरण हो जाने पर आसपास रहने वालों को गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें