फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मातृशक्ति की नाटिका और युगल कैटवॉक ने मोहा मन

Wed, 17 Sep 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के समापन पर पूर्व अध्यक्ष सौरभ वर्मा को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेसीआई की ओर से आयोजित जनसंपर्क सप्ताह का समापन अकेजन सभागार में किया गया। समापन अवसर पर पूरे सप्ताह सक्रिय रहे जेसी सदस्यों और जेसी परिवार के मेधावी बच्चों को स्वर्गीय मुकेश बरनवाल की स्मृति में मेधा सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल ने सभी साथियों के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इस वर्ष का जेसी प्रतिभा सम्मान पूर्वाध्यक्ष सौरभ वर्मा को प्रदान किया गया। अध्यक्ष शुभम टंडन व सचिव राहुल अग्रवाल ने पूर्वाध्यक्षों के साथ मिलकर सौरभ वर्मा और उनकी पत्नी अंशिका वर्मा को सम्मानित किया। मंच से उनकी कार्यशैली व संस्था के प्रति समर्पण को सराहा गया।

समारोह में बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन, मातृशक्ति की नाटिका और युगल कैटवॉक ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। वहीं पूर्वाध्यक्ष राजेश पटेल का नृत्य खास आकर्षण रहा। इसके अलावा युगल कैट वॉक, लकी ड्रा व तम्बोला जैसे खेलों से लोग देर रात तक हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जेसीरेट चेयरपर्सन कविता अग्रवाल, सुमित शर्मा, शोभना गुप्ता, योगेश जोशी, अध्यक्ष शुभम टंडन, सचिव राहुल अग्रवाल, अमित मिश्रा, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, कनिष्क बरनवाल, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, अर्जित अग्रवाल, कुमार उत्कर्ष, अतिन गर्ग, मंजू बरनवाल, पारुल पटेल, श्वेता अग्रवाल, पारुल गर्ग, पूजा पुरी, मनीष बरनवाल, रामजी पुरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें