फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया सवेरा योजना के सभी टेंडर स्थगित

Thu, 30 Apr 2015 05:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में गुरुवार को नया सवेरा योजना के तहत खरीदे गए सभी टेंडरों को स्थगित कर दिया गया। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी टेंडर गलत प्रक्रिया के तहत खरीदे गए थे। टेंडरों के लिए मान्य 20 अप्रैल के बाद जिन संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण नहीं हुआ है उनके कर्ताधर्ताओं ने भी  टेंडर खरीद लिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका की आपात बोर्ड बैठक में 26 चुने हुए और दो नामित सदस्यों के प्रस्ताव पर गलत ढंग से खरीदे गए टेंडरों को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि अब नया सवेरा योजना के अंतर्गत स्थगित किए गए सभी टेंडरों की नई प्रक्रिया के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। जिसके बाद नगर पालिका में पंजीकृत संस्थाओं को ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कई पालिका सदस्यों का कहना है कि नगर पालिका के टेंडर प्रक्रिया में सत्तापक्ष से जुड़े कुछ ठेकेदारों का भी हस्तक्षेप रहता है। स्थगित किए गए टेंडरों में कई टेंडर इन ठेकेदारों द्वारा भी खरीदे गए थे। इस नई प्रक्रिया से उन्हें भी झटका लगा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें