फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात कटौती और लो-वोल्टेज से दिक्कत

Thu, 30 Apr 2015 05:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही शहर में आपात बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या भी गहराने लगी है। बुधवार की रात कई घंटे बिजली कटौती की गई, उसके बाद जब सप्लाई बहाल हुई तो लो-वोल्टेज ने लोगों की  मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के मुताबिक शहर वासियों को सिस्टम कंट्रोल से लागू तीन चरणों में बिजली सप्लाई मिलने लगी है, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि रात के  समय बिजली लोड बढ़ने पर घरों में लगे पंखे भी ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे हैं।
बुधवार की शाम छह बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई लेकिन रात करीब आठ बजे 132 केवीए लखीमपुर-सीतापुर ग्रिड बैठने लगा। जिसके बाद सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर छाउछ उपकेंद्र से लखीमपुर शहर की बिजली रात 11 बजे तक गुल कर दी गई। इसके बाद जब सप्लाई बहाल हुई तो लो-वोल्टेज के  कारण घरों में लगे बिजली उपकरण चल नहीं पाए। जिसके कारण गढ़ी उपकेंद्र्र से जुड़े सरनापुरम, गढ़ी रोड, अयोध्यापुरी, मेला-मैदान, भुईफोरवानाथ, गोकुल पुरी आदि मोहल्लों में रहने वाले लोगों को बुधवार को रातभर दिक्कतों से जूझना पड़ा। रात के समय हुई कई घंटे तक आपात कटौती के बावजूद गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ही रोस्टरिंग लागू हो गई। इस बाबत जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि ग्रिड डाउन होने पर बिजली कटौती करनी पड़ती है। जिन जगहों पर लो-वोल्टेज की शिकायत मिल रही है, वहां पर बिजली लाइनों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें