फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुल बना तो बदली तस्वीर, अब उद्घाटन की राह देख रहे लोग

Mon, 27 Apr 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज। संवाद।
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र के कई गांवों के लिए गोमती नदी पर बना नया पुल अब लाइफलाइन साबित हो रहा है। हालांकि, इसका औपचारिक उद्घाटन अभी बाकी है। करीब 500 मीटर लंबे इस पुल के बन जाने से ग्रामीणों की आवाजाही आसान और सुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन

पहले ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब पुल बनने से यह समस्या खत्म हो गई है। यह पुल आसपास के कई गांवों को जोड़ते हुए हरदोई जाने का भी सुगम मार्ग बन गया है।
पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम ने लगभग 1497.81 लाख रुपये की लागत से कराया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाना है। सेतु निगम के एई धीरेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन अभी तक शासन स्तर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। फिलहाल पुल आमजन के लिए खोल दिया गया है और लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


फुट ओवरब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार से यात्रियों में नाराजगी

बांकेगंज। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा फुट ओवरब्रिज धीमी गति से निर्माण के कारण परेशानी का कारण बन गया है। करीब दो साल पहले शुरू हुआ यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। फुट ओवरब्रिज के अधूरे रहने से यात्रियों को एक नंबर से तीसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में दिक्कत हो रही है और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। यात्रियों ने रेलवे विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। संवाद

बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें